फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ढाई साल में 65% काम, अब चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
रमाभार स्तूप के समीप निर्माणाधीन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर । महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण 10 मार्च 2024 को शुरू हुआ था, लेकिन करीब ढाई साल बाद भी महज 65 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक सितंबर से कक्षाएं शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन निर्माण अधूरा होने से यह संभव नहीं हो सका। अब 15 सितंबर से बीएससी एजी की कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

हालांकि जिस गति से अब तक निर्माण हुआ है, उसे देखते हुए शेष काम के पूरा होने में अभी और समय लगने की संभावना है। प्रशासन ने जरूरी भवनों को प्राथमिकता पर पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसी पर निगरानी बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जून को तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने एक सितंबर से विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू कराने का निर्देश दिया था। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण निर्धारित समय पर कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। अब 15 सितंबर से बीएससी एजी की कक्षाएं शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को दिन-रात अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कक्षाएं शुरू कराने के लिए जरूरी भवनों की फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
छात्रावास, मेस, शौचालय, बाथरूम और हाल समेत अन्य जरूरी हिस्सों का निर्माण 10 सितंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य है। प्रशासन की ओर से पाली भवन में कक्षाएं संचालित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार की गई थी लेकिन यह व्यवस्था अंतिम रूप नहीं ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें