फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंटरलाकिंग का काम दिखाकर ले लिया 2.58 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसगांव में प्राथमिक विद्यालय जमुआन के परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर चार साल सात माह पहले 2.58 लाख रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। विद्यालय परिसर आज भी कच्चा है। मामले की शिकायत डीएम से होने के बाद संबंधित जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बांसगांव के प्राथमिक विद्यालय जमुआन के परिसर में इंटरलॉकिंग के लिए सरकारी अभिलेखों में भुगतान दर्शाया गया है। 2 दिसंबर 2021 को सामग्री और मिस्त्री के नाम पर 2,23,268 रुपये और इसी दिन 35,200 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया।
इस तरह कुल 2,58,468 रुपये खर्च दिखाया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में लाखों रुपये का भुगतान होने के बावजूद मौके पर इंटरलॉकिंग नहीं होने की शिकायत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिलेखों में दर्ज कार्य और विद्यालय परिसर की मौजूदा स्थिति में अंतर विकास कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें