फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 62 आश्रितों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का चेक

Tue, 17 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तहत 62 परिवारों के आश्रितों में पांच-पांच लाख रुपये का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया गया। इसके पूर्व अंबेडकरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रतिकात्मक चेक वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि गरीब कल्याण की दिशा में जिले के 62 परिवारों को सहायता राशि पांच-पांच लाख रुपये सरकार की तरफ से दी जा रही है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव आदि मौजूद रहे।
14 लाभार्थियों को विधायक ने सौंपा चेक
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 14 लाभार्थियों को पचास-पचास हजार रुपये के चेक दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गौड़ और विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनिल कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें