फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय धरना शुरू-

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का बीएसए कार्यालय परिसर में दो दिवसीय धरना मंगलवार को दोपहर बाद शुरू हुआ। शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित 16 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री राजकुमार सिंह की अगुवाई में सुबह 10 बजे ही शिक्षक नेता बीएसए कार्यालय परिसर में पहुंच गए थे। परंतु अचानक शुरू हुई तेज बारिश के चलते धरना दोपहर बाद शुरू हुआ। धरने को संबोधित करते जिला मंत्री ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का मौलिक अधिकार है। परंतु सरकार ने शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी, जबकि सांसद और विधायकों को यह सुविधा मिल रही है। अन्य शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो संगठन का यह आंदोलन वृहद रूप ले लेगा। संगठन के नेताओं ने बुधवार को जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
इस मौके पर अनूप सिंह, सत्यजीत द्विवेदी, अरविंद सिंह, राकेश राय, श्रीनिवास शर्मा, श्रीकांत यादव, राजेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश गिरी, शंभू यादव, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रावत, विद्यासागर, फरहत अली, प्रेमशंकर दूबे, सत्यजीत कुमार द्विवेदी, दीपक श्रीवास्तव, डीएन यादव, मनोज कुमार, राजीव, शिवानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें