फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदी अरब से वीडियो भेजकर लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर, कुशीनगर, गाजीपुर व इलाहाबाद के चार युवक सऊदी अरब के जेद्दा शहर में फंसे हुए हैं। इनके मालिक ने पासपोर्ट छीन लिया है और काम के बदले मजदूरी भी नहीं दे रहा है। चारो युवक पिछले साल 25 मई को सऊदी अरब भेजे गए थे। कुशीनगर के एक युवक ने वहां से अपने घरवालों को वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। घरवालों ने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू को पूरे मामले की जानकारी देते हुए मदद मांगी है। विधायक ने विदेश मंत्रालय समेत अन्य संबंधित अफसरों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लछिया निवासी संतोष यादव, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरी पांडेय निवासी प्रदीप, इलाहाबाद के करछना थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी लालाराम और गाजीपुर जिले थाना नोनरहा क्षेत्र के ग्राम सभा जानूपुर निवासी यशवंत पिछले साल 25 मई को मुंबई के एक एजेंट के जरिए सऊदी अरब के जेद्दा शहर भेजे गए थे। वहां चारो लोगों को काम पर तो लगा दिया गया लेकिन वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। लछिया निवासी संतोष के घरवालों के अनुसार वहां से भेजे गए वीडियो में बताया गया कि मालिक रुपये मांगने पर पिटाई भी करता है। चारो युवक स्वदेश वापसी चाहते हैं लेकिन इनका पासपोर्ट भी उस मालिक ने अपने पास रख लिया है और बदले में इनसे छह हजार रियाल की मांग कर रहा है। इसकी जानकारी होने पर संतोष के घरवालों ने बीते सोमवार को तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू को मामले की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई। घरवालों का कहना है कि अगर भारत सरकार की तरफ से तत्काल मदद नहीं मिली तो वहां फंसे युवकों के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। विधायक अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उन युवकों की मदद के लिए उन्होंने विदेश मंत्रालय व अन्य उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। अफसरों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें