कुशीनगर। भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ के मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने उज्जवला योजना के तहत आधे रेट पर रसोंई गैस उपलब्ध कराने समेत 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
संगठन के जिला प्रभारी परमहंस सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने जॉब कार्ड का सत्यापन कराकर मनरेगा में वर्ष भर रोजगार उपलब्ध कराने, जनधन खाते में पांच लाख रुपये भेजने, गरीबों को 50 किलो अनाज देने, राशन कार्ड सत्यापन व प्रकाशन के बाद ही कंप्यूटर में अपलोड करने समेत कई मामलों पर अपनी बात रखी। दोपहर बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया।
इस दौरान कन्हैया यादव, बलिस्टर कुशवाहा, चतुरी, हृदयानंद कुशवाहा, रामटहल, पूर्णमासी प्रसाद, मनोरमा देवी, रामचंद्र कुशवाहा, छेदी प्रसाद, रामपुकार, रामचंद्र खरवार, वीरेंद्र शर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे।