कुशीनगर व महराजगंज के 568 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया
- शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ एनसीसी शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में सोमवार को एनसीसी के पांच दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-160 का शुभारंभ हुआ। इसमें कुशीनगर व महराजगंज जिले के 568 एनसीसी कैडेट्सों ने प्रतिभाग किया। इसमें 443 लड़के व 125 लड़कियां शामिल हैं।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन सिखाता है। कैंप से कैडट्स में सह अस्तित्व का भाव जागृत होता है। इस मौके पर मेजर एम के सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, लेफ्टिनेंट ओमप्रकाश, लेफ्टिनेंट अवधेश पांडेय, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, रिसलदार मेजर शशिकांत, सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार लखविंदर सिंह, दिलीप जाधव, हवलदार चरनजीत सिंह और दुर्गा पाल आदि मौजूद थे।