ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मार्ग स्थित खोटही गांव के निर्भया टोला के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रक सड़क पर ही छोड़कर भाग गया।
दोपहर 12 बजे रामकोला क्षेत्र के मनी टोला निवासी मुन्ना प्रसाद (35) साइकिल से घर जा रहा था। कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मार्ग स्थित खोटहीं के निर्भया टोला के पास पहुंचा था कि पीछे से ट्रक की चपेट में आ गया। मुन्ना काशी-छपरा से मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था।