फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण एवं जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 5583 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जिले में बृहस्पतिवार को 29 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण का आयोजन हुआ। शाम तक इन केंद्रों पर 5583 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के 3099 लोगों को पहला और 1323 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र वाले 346 लोगों को पहला व 370 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक उम्र के 415 को पहली व 23 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इनके अलावा 45 साल से अधिक आयु के तीन व्यक्तियों को पहला व चार को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 3863 को पहला और 1720 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन शाम तक कुल 5583 लोगों का टीकाकरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित
पडरौना। जनपद में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। उसे लेकिन जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3609 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 1045 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1044 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है, जो पडरौना क्षेत्र का निवासी है। उन्होंने बताया कि अब तक 829645 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 15587 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 227 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 15357 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। सीएमओ ने जनपद के लोगों से कोरोना से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें