जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह को ज्ञापन सौंपते जनहित संघर्ष मोर्चा के लोग ।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। संयुक्त संविदा कर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा की तरफ से बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें संविदा कर्मियों की समस्याएं चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई।
संगठन के अध्यक्ष जयराम पांडेय की ओर से पूर्व सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए संविदा कर्मचारी आयोग का गठन नही होने से उनकी समस्याओं का निराकरण समय से नही हो पाता है। जिसकी वजह से कर्मचारी हितों की रक्षा नही हो पाती है।
इसके बाद संविदा कर्मचारी आयोग का गठन, समान कार्य-समान वेतन देने, एकमुश्त बकाया मानदेय देने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था के स्थान पर विभाग के तरफ से संबंध करने आदि चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की। इस दौरान आनंद कुमार, मृत्युंजय पांडेय, पिंटू निषाद, संदीप गोरखपुरी, देवेंद्र सिंह, रमेश जायसवाल, शंभू कुमार राय, रत्नेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।