फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे : डीएम

Sun, 16 Sep 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खिरकिया मुसहर बस्ती में पीड़ित परिवार से मिलते डीएम अनिल कुमार कुमर सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहा बाजार। खिरकिया मुसहर बस्ती में दो सगे भाइयों की मौत के बाद रविवार को डीएम, सीडीओ और हाटा विधायक समेत तमाम अफसर मुसहर बस्ती में पहुंचे। डीएम ने गांव का निरीक्षण कर समस्याएं जानी और दुर्गा मंदिर परिसर में चौपाल लगाई। कांग्रेस विधान मंडल के नेता व विधायक अजय लल्लू भी पीड़ित परिवार से मिले और दोनों भाइयों की भूख से मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी। अधूरा आवास तत्काल पूर्ण कराने के साथ, शौचालय का भी निर्माण कराने का निर्देश दिया। एसडीएम गुलाब चंद को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का निर्देश दिया। कहा कि यहां के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

हाटा विधायक पवन केडिया के साथ पूरे गांव का निरीक्षण किया। डीपीआरओ को सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पांच लोगों में टीबी के लक्षण देख जिला क्षय रोग अधिकारी को इलाज शुरू कराने को कहा। गांव वालों ने नाली, हैंडपंप, आंगनबाड़ी भवन और आवास की मांग की। लोगों ने दो वर्ष हो गए, बिजली के तार भी लग गए हैं, लेकिन उनको कनेक्शन नहीं दिया गया है। डीएम ने एसडीओ को तत्काल कनेक्शन दिलाने और आपूर्ति कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिर परिसर में लगी चौपाल में लोगों ने कहा कि बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। डीएम ने एसडीओ को सोमवार तक समस्या के समाधान का निर्देश दिया। किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से दोनों भाइयों की मौत हुई है।

यदि दोनों भाइयों की मौत टीबी से हुई है तो क्षय विभाग ने पहले इलाज क्यों नहीं किया। लोगों का आरोप था कि एएनएम के नहीं आने से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो पाता है। लोगों ने कैंप लगाकर गैस कनेक्शन देने, सोलर पंप के माध्यम से शुद्ध पानी की व्यवस्था और बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की। डीएम ने सभी कमियों को दूर करने का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें