फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्यांजलि...

विज्ञापन
विज्ञापन
दृढ़ इच्छा शक्ति के कुशल शासक थे पूर्व पीएम
विज्ञापन

कवियों ने पूर्व पीएम की पढ़ीं कविताएं
फोटो है।
पडरौना/कसया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक पुण्य तिथि के मौके पर रविवार को जिले भर में काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
पार्टी की तरफ से नगर के सुभाष चौक पर आयोजित काव्यांजली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दृढ़ इच्छा शक्ति वाले कुशल शासक थे। यही वजह था कि उनको सभी राजनैतिक दलों के लोग सम्मान करतें हैं।इस दौरान विजय शुक्ल, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मारकंडेय शाही, श्याम मुरली मनोहर शाही, धनंजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, राजू जायसवाल, होसिला पांडेय, सूर्यप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के संस्कार सेंट्रल स्कूल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का प्रथम मासिक पुण्य तिथि के मौके पर काव्यांजलि का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक गंगासिंह कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, महेंद्र उपध्य्याय, चिरंजी सिंह, सतेंद्र मिश्रा, प्रमोद पांडेय, कन्हैया शर्मा, ओपी मल्ल, अभिमन्यु पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, श्रीनिवास राय, संजय लाल श्रीवास्तव, मणिकांत सिंह, विभूती गुप्ता, राणाप्रताप मिश्रा, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर कसया के होटल में रविवार की शाम काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय कवियों और लेखकों ने उनकी कविताओं को पढ़ कर लोगों को सुनाया। पूर्व पीएम की रचनाएं पढ़ने से पहले दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने वंदेमातमरम के समूह गान से कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी आंखों में वैभव के सपने को सुनाया। अध्यक्षता कसया मंडल अध्यक्ष डॉ.टीएन राव ने की। इस मौके पर संतोष सिंह, अशोक मिश्र, अमित पांडेय, अनिल प्रताप राव, अमरचंद जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, डॉ. छेदी शर्मा, चंद्रप्रभा पांडेय, डॉ.सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें