फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
45 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन

- पडरौना ब्लॉक परिसर में विवाह समारोह में 31 हिंदू और 14 मुस्लिम समाज के जोड़े बने हमसफर
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 45 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। इसके बाद अतिथियों और मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देकर गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित सामुहिक विवाह में कन्याओं को गहने व उनके खाते में आर्थिक सहयोग राशि भेजी गई। वर-कन्या के 31 जोड़ों का विवाह हिन्दू धर्म रीति अनुसार पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ। पंडाल में 14 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़ाया। एक तरफ वैदिक मंत्रोच्चार तो दूसरी तरफ कलमा की आयतें पढ़ी गईं। वर-वधू के साथ आईं महिलाएं मंगल गीत गाईं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब लोगों के युवक व युवतियों का विवाह कराया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने वर-कन्या को सुखी जीवन के लिए शुभकामना दी। आयोजक ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ आरएस गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, सदर विधायक प्रतिनिधि श्रीराम, मंत्री के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा, बीडीओ संदीप सिंह, एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, राजेश चौबे, संतोष तिवारी, उग्रसेन यादव, ईंजीनियर मनोज सिंह, प्रमोद साहा, लालबाबू वाल्मीकि, अवधेश प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, रिजवान अंसारी, परवेज अंसारी, श्यामसुंदर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें