फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
खड्डा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस उम्मीदवार धनंजय सिंह पहलवान।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
44 ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

जनपद की सात विधानसभा सीटों पर नामांकन संपन्न
कई उम्मीदवारों ने दोबारा दाखिल किया नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर चल रहा नामांकन का कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन भाजपा समर्थित दल के उम्मीदवार और बसपा प्रत्याशियों सहित 44 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुछ उम्मीदवारों ने एक बार पुन: नामांकन पत्र जमा किया। इन नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी।
जनपद में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू हुई थी। सबसे पहले फाजिलनगर से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसके बाद हाटा, कुशीनगर और फाजिलनगर विधानसभा सीटों से भी भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद एक-एक कर सभी प्रमुख दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को पर्चा दाखिला का अंतिम दिन था। 329 खड्डा विधानसभा सीट से छह, 330 पडरौना से चार, 331 तमकुहीराज से छह, 332 फाजिलनगर से सात, 333 कुशीनगर से नौ, 334 हाटा विधानसभा से दो और 335 रामकोला सुरक्षित सीट से दस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब 14 फरवरी को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 को प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। तीन मार्च को मतदान और दस को मतगणना होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 12 मार्च तक पूर्ण कर लेनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन उम्मीदवारों ने किया पर्चा दाखिल
पर्चा दाखिल करने वालों में प्रमुख रूप से कुशीनगर विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार मुकेश्वर प्रसाद, भारतीय स्वजीवी नागरिक पार्टी से मुकेश, निर्दल से अजय सिंह, खुसरुद्दीन अंसारी, राजेश पाल, परमा प्रसाद और धवल प्रसाद शामिल हैं। जनता दल युनाइटेड से श्री नारायण और आम आदमी पार्टी से अतुल कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
हाटा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी से शैलेश गुप्ता, निर्दल से जमशेद आलम बेग, बहुजन समाज पार्टी से शिवांग सिंह ने पुन: पर्चा दाखिल किया। तमकुहीराज विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में हरिकेश, असीम कुमार, राजू गुप्ता, आम आदमी पार्टी से संजय राय, बहुजन समाज पार्टी से संजय गुप्ता और जन अधिकार पार्टी से मान सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रामकोला विधानसभा सीट से पिंटू ने निर्दल, नगीना ने लोक जनशक्ति पार्टी, शंभू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, पूर्णमासी देहाती ने (सुभासपा), शंभू ने (आम आदमी पार्टी), शेषमणि ने निर्दल, राजेश प्रसाद ने जन अधिकार पार्टी, विमला देवी ने बहुजन मुक्ति पार्टी, गौतमेंद्र ने आदर्श जनता पार्टी और चंद्रभान ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
पडरौना विधानसभा सीट से जावेद ने एआईएमआईएम, इजहार ने निर्दल, ऐनुद्दीन अहमद निर्दल, रविशंकर ने आम आदमी पार्टी, विक्रमा यादव ने समाजवादी पार्टी, फखरे आलम ने एसडीपीआई, पवन उपाध्याय ने बसपा, मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कांग्रेस और अंशुमान बंका ने निर्दल से पुन: नामांकन पत्र दाखिल किया।
खड्डा विधानसभा सीट से नवल किशोर पाल ने आम जनता पार्टी, विजय प्रताप कुशवाहा ने निर्दल, धनंजय सिंह ने कांग्रेस, विवेकानंद पांडेय ने भाजपा की सहयोगी पार्टी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी से, अशोक चौहान और ओम प्रकाश ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

फाजिलनगर विधानसभा सीट से विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय कृषक दल, अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने निर्दल, हरिश्चंद्र ने आम आदमी पार्टी, नवरत्न ने आजाद समाज पार्टी, सर्वदेव लाल ने जन अधिकार पार्टी और विजय कुमार पाठक ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा बसपा उम्मीदवार इलियास अंसारी ने शुक्रवार को फिर से पर्चा भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें