पडरौना। तहसील सभागार में मंगलवार को पडरौना तहसील के सभी कानूनगो और लेखपालों को सीयूजी नंबर दिया गया। यह सुविधा इसलिए दी गई है कि कास्तकारों को अपने क्षेत्र के लेखपालों से मिलने और उनसे कार्य कराने में परेशानी न हो।
इस दौरान एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने कहा कि स्थानांतरण के बाद क्षेत्र के नए लेखपाल और कानूनगों से संपर्क करने में लोगों को परेशानी होती थी। इनको सीयूजी नंबर मिल जाने से यह परेशानी दूर होगी। लेखपाल और कानूनगो जैसे महत्वपूर्ण राजस्वकर्मी को इस तरह की सुविधा देना अच्छी पहल है। इसे अन्य तहसीलों में भी लागू करना चाहिए। इसके बाद पडरौना के सभी छह कानूगो और 80 लेखपालों को तहसील प्रशासन की तरफ से सीयूजी नंबर दिया गया। इस दौरान एसडीएम अजय नारायण सिंह, तहसीलदार मनोज तिवारी, तहसीलदार अमित शेखर, कानूनगो रमाकांत पांडेय, लक्ष्मी वर्मा, वैंकटेश्वर मिश्र, चरन सिंह, कृष्णमोहन यादव, गजाधर प्रसाद, विक्रांत मिश्र, योगेंद्र गुप्ता, निलेश रंजन राव, बंशबहादुर यादव, प्रद्युम्न राव, प्रमोद यादव, चंद्रभान गुप्ता, अग्निवेश पांडेय, मनीष राय, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।