फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मासूम भर्ती थे आईसीयू में

Sat, 25 Jun 2016 11:15 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
सस्वास्‍थ्य - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। बरसात शुरू होने के साथ ही इंसेफेलाइटिस के रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने इंसेफेलाइटिस की आईसीयू में जनवरी से अब तक 66 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें चार मरीजों का इलाज शनिवार को भी चल रहा था।
विज्ञापन


तमाम कोशिशाें के बावजूद इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में जनवरी से ही मरीज आने शुरू हो गए थे, जो सिलसिला अब भी जारी है।  शनिवार को इंसेफेलाइटिस के आईसीयू में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के इंद्रसेनवा गांव की पांच वर्षीय नेहा, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डिबनी गांव के डेढ़ वर्ष के शिवम, कसया थाना क्षेत्र के भठहीं राजा निवासी साढ़े सात वर्षीय आदित्य और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तीन वर्ष के बालक समीर का इलाज चल रहा था। आईसीयू में इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर दो बच्चाें को शनिवार के दिन जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। आईसीयू में ऐसे मरीजों के बेहतर इलाज के लिए छह डॉक्टरों और 20 स्टॉफ नर्स की तैनाती की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें