फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

398 अध्यापिकाओं ने कराई काउंसलिंग

Sun, 18 Feb 2018 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अध्यापिकाएं। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत अध्यापिकाओं के अंतर जनपदीय तबादले के लिए शनिवार को पहले दिन की काउंसलिंग में नौ ब्लाकों की 398 महिलाएं शामिल हुईं। इनके प्रमाणपत्रों की जांच का कार्य देर शाम तक चला। रविवार को शेष पांच ब्लाकों की 884 अध्यापिकाओं की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 1282 अध्यापिकाओं ने अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। शासन ने शनिवार व रविवार को इनकी काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया है। जूनियर हाईस्कूल रविंद्रनगर के परिसर में शनिवार को शुरू हुई इस काउंसलिंग के पहले दिन कप्तानगंज, रामकोला, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, दुदही, सेवरही, तमकुही और मोतीचक ब्लाक की अध्यापिकाओं को अवसर दिया गया था। हर ब्लाक के लिए एक काउंटर बनाया गया था। इस काउंटर पर खंड शिक्षाधिकारी के अलावा तीन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी। देर शाम तक चली काउंसलिंग के बाद बीएसए हेमंत राव ने बताया कि कुल 398 अध्यापिकाओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।

इस दौरान वरिष्ठ लिपिक ब्रह्मानंद तिवारी, अध्यापक संदीप राय, मनीष तिवारी, सत्यजीत द्विवेदी, तारकेश्वर शुक्ला, रामगति प्रसाद, बीईओ अनिल मिश्रा, शेष बहादुर सरोज, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। काउंसलिंग के दूसरे दिन पडरौना, कसया, फाजिलनगर, हाटा व सुकरौली ब्लाक की 884 अध्यापिकाओं की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग का कार्य सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें