फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन प्रशासन का किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Fri, 21 Sep 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसया नगर के मथौली गेट के सामने सड़क बनवाने के लिए यज्ञ करते वार्ड के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। नगर में गांधी चौक से नहर बाईपास तक सड़क के उच्चीकरण और पिचिंग कराने के लिए शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने शासन प्रशासन के लिए बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। धरने को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि यह सड़क सांसद राजेश पांडेय के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजमंगल पांडेय के समाधि स्थल को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो वर्ष पूर्व ठेका होने के बावजूद सड़क नहीं बन पाई, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जिला उपाध्यक्ष पंचानन मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है, जो यहां फेल है। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग इसका उदाहरण है।

धरना में शामिल लोगों ने शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। धरना स्थल पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अशोक चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, विनय प्रताप राव, गुड्डू राव, श्रीकांत यादव, दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सूर्यनारायण पांडेय, पप्पू शेख, गुलाब चौधरी, रविंद्र शर्मा, विनोद सिंह, अशोक राव, अवधेश यादव, रामनक्षत्र सिंह, अखिलेश सिंह, सर्वेश राव, हरेंद्र चौहान, मुकेश चौधरी, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें