मानव शृंखला बना किया प्रदर्शन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पांचवें दिन भी धना दिया
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल पर बकाया 64 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में लोगों ने चीनी मिल गेट पर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सोमवार से ही धरना चल रहा है। जबतक गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। धरने को समर्थन देने पूर्व सांसद बालेश्वर यादव और खड्डा के पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती भी आए थे। उन्होंने संघर्ष में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को धरनारत लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। धरना में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, संजय कुशवाहा, शर्मा यादव, व्यास कुशवाहा, जेबी सिंह, राजेंद्र साहनी, शिवपूजन निषाद, अनिल पटेल, छोटेलाल यादव, डॉक्टर प्रभु गुप्ता, चंद्रिका यादव, रामजी मद्देशिया, बृजकिशोर साहनी, महंत निषाद, शिवमंगल बैठा, मोहम्मद अली समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।