फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन देशो की यात्रा पर बाईक से निकले अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन देशों की यात्रा पर निकले अभिषेक का हुआ स्वागत
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान के लिए कर रहे हैं बाइक राइडिंग
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। बाइक से तीन देशों की यात्रा पर निकले अभिषेक का रविवार को तमकुहीराज पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान बाइक राइडर अभिषेक का लोगों ने हौसला आफजाई किया। लगभग आधे घंटे तक रुकने के बाद एसडीएम ने बाइक राइडर को शुभकामना देकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

यूपी के मिर्जापुर के निवासी अभिषेक मिश्र बाइक राइडिंग कर अपने एक साथी के साथ नई दिल्ली से म्यांमार होते हुए थाईलैंड की यात्रा पर निकले हुए हैं। अभिषेक तीन देशों की 4500 किलोमीटर की यह यात्रा सड़क मार्ग से तय करेंगे। 17 अगस्त को दिल्ली से रवाना होने के बाद वह आगरा होते हुए लखनऊ पहुंचे। इसके बाद उनका दूसरा पड़ाव गोरखपुर में रहा। रविवार को गोरखपुर से चलने के बाद बड़ी संख्या में फोरलेन पर मौजूद लोगों ने एसडीएम तमकुहीराज त्रिभुवन की अगुवाई में उनका स्वागत किया। बाइक राइडर अभिषेक ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश का पहला आयरन मैन व देश का पहला अल्टा मैन होने का खिताब मिला है। उनके यात्रा का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत का आदान प्रदान करना व मैत्रीय संबंध को स्थापित करना है। इस दौरान अवधेश मिश्र, पीएन पांडेय, राजू राय, अनुप राय, गोविंद मिश्र, आंनद मिश्र, कल्पनाथ पांडेय, अखिलेश दास, हरिकेश गुप्ता, रविंद्र तिवारी, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें