फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रही गहमागमी लेकिन एक भी पर्चा नहीं हुआ दाखिल

Sat, 04 Nov 2017 11:03 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया श्‍ाुरू - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। 29 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले निकाय चुनाव के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को प्रारंभ हो गई। जिले में तीन नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिए पहले दिन 29 पर्चे बिके। 132 वार्डों में सदस्य पद के लिए 267 लोगों ने पर्चे खरीदे, लेकिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से शुरू होकर दिन के तीन बजे तक हुई। नामांकन प्रक्रिया अभी 10 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पडरौना तहसील में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वहां वार्ड नंबर एक से 15 और 16 से 25 तक के सभासदों के नामांकन के लिए दो अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं, जबकि पडरौना के नगरपालिका चेयरमैन के लिए एक कक्ष बना है। शनिवार को आरओ एके मौर्य की देखरेख में पर्चों की बिक्री शुरू हुई। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के लिए सात लोगों ने पर्चे खरीदे। वहीं सभासद के लिए 48 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। यहां कुबेरस्थान थाने के एसआ अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ तैनात थे। सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने दोपहर में पहुंचकर नामांकन स्थल का जायजा लिया।

उसके बाद तीन बजे तक सभासद के 14 व अध्यक्ष के तीन पर्चे बिके। इस टाउन एरिया में 12 वार्ड हैं।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो और 25 वार्डों में नगर पंचायत सदस्य के लिए 33 पर्चों की बिक्री हुई। कुछ लोग जानकारी लेने आए तो कुछ ने पर्चे भी खरीदे, लेकिन नामांकन पत्र एक भी दाखिल नहीं हुआ। इसके लिए हाटा तहसील के कुछ छह कमरों में व्यवस्था की गई है। आरओ रामनाथ सोनकर ने बताया कि रविवार को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को आरओ उमेशचंद पटेल की देखरेख में नामांकन पत्रों का विक्रय दिन में ग्यारह बजे से शुरू हुआ, लेकिन दोपहर एक बजे तक एक भी पर्चा नहीं बिका। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई पर्चा नहीं बिका, लेकिन 12 वार्डों में सभासद के लिए 28 लोगों ने पर्चे खरीदे। वहीं कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष और पंचायत सदस्य के लिए चार-चार पर्चे खरीदे गए। इन दोनों नगर पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया कप्तानगंज तहसील में चल रही है।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए सात व्यक्तियों ने पर्चे खरीदे, जबकि 14 वार्डों में सदस्य पद के लिए 54 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। कसया प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए चार और 27 वार्डों में पंचायत सदस्य के लिए 95 लोगों ने पर्चे खरीदे। आरओ और एआरओ की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें