पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रविवार को आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिले के कुल 2953 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। अलग-अलग योजनाओं में 11 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 41,77,000 रुपये का अनुदान दिलाया गया।
जिला जज संजीव कुमार त्यागी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इफराक अहमद, सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा-द्वितीय, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय, सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से 50 महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। ग्रामीण आवास योजना के तहत पांच लाभार्थियों को आवास को चाबी दी गई। जिला उद्योग प्राेत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की तरफ से ओडीओपी के तहत छह लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत दो लाभार्थियाें को पांच-पांच लाख रुपये अनुदान का प्रतीकात्मक चेक दिया गया।
शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से स्कूली छात्राओं को साइकिल, जिला दिव्यांग विभाग की ओर से छह लाभार्थियों को व्हीलचेयर और चार लाभार्थियों को स्मार्ट केन उपकरण दिए गए। इसी तरह शिविर में मत्स्य विभाग की तरफ से तीन लाभार्थियों को मछली पालन योजना, पशुपालन विभाग की तरफ से पांच लाभार्थियों को नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना, भेड़ पालन व बकरी पालन योजना व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से दस बच्चाें को पूर्वदशम छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र दिया गया। सहकारिता विभाग की तरफ से केसीसी ऋण योजना के तहत 24,1000, वेतन भोगी सोसाइटी के एक लाभार्थी को 1,30,000 का प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
इसके अलावा जिले के 30 से अधिक विभागों की तरफ से 41 से अधिक योजना के तहत 2953 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आनंद प्रकाश-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार-द्वितीय, सिविल जज (एसडी) मयंक प्रकाश, सिविल जज (एसडी)/एफटीसी रामेश्वर दयाल, अजीत कुमार मिश्र, शांतनु तनवार, सुनंदन गोयल, शिरीश पटेल, विवेक प्रजापति, ज्योत्सना नागवंशी, अरुण कुमार पांडेय, बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्या, डीपीओ ध्रुव चंद्र त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, पीडी पीयूष कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।