अहिरौली बाजार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अहिरौली बाजार निवासी अजीत कुमार यादव ने न्यायालय में वाद दाखिल किया कि आठ जनवरी को सुबह करीब सात बजे अपनी किराने की दुकान की सफाई कर रहा था। गांव के शिवशंकर यादव, लालबचन यादव, प्रिंस यादव व गोरखपुर निवासी राहुल यादव और अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सितुहियां निवासी राज यादव एक राय होकर आए और गाली देते हुए दुकान में घुस गए। लात-मुक्के व लाठी डंडे से मारने लगे। काउंटर में रखे 27 सौ पचास रुपये निकाल ले गए। शोर सुनकर मेरी मां आरती देवी व छोटा भाई प्रशांत कुमार यादव पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी शिवशंकर यादव, लालबचन यादव, प्रिंस यादव, राहुल यादव व राज यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद