फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 294 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिहार मद्य निषेध की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को शराब लेकर कार से बिहार जा रहे देवरिया व बिहार के सिवान निवासी दो तस्करों को करीब 294 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार मद्य निषेध की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के अधीक्षक मद्य निषेध अमृतेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मद्य निषेध की टीम मीरगंज थाना क्षेत्र जिगना ढाला के समीप यूपी की ओर से आ रहे कार सवार दो संदिग्ध युवक यूपी की ओर से बिहार आते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर टीम ने उन्हें रोककर जांच किया। कार के भीतर छिपाकर तस्करी के लिए ले जा रहे 34 पेटी अंग्रेजी शराब, 17 सौ टैट्रा पैक बरामद की गई। पकड़े गए अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा करीब 294 लीटर है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के गुलहां निवासी इमरान हुसैन व सिवान के बनिया टोला कीलपुर निवासी राशिद मियां के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें