फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनाव सेल प्रभारी समेत 28 दागी पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक से अनुचित मांग और अगवा कर युवती से छेड़खानी में दो सिपाहियोें का नाम आने के बाद एसपी ने तैयार कराई सूची
विज्ञापन


कुशीनगर। कसया थाने के दो सिपाहियों की करतूत के बाद एसपी ने दागी सिपाहियों की सूची तैयार कराई। उसके आधार पर इंस्पेक्टर, चार दरोगा समेत 28 दागी पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार की देर रात लाइन हाजिर कर दिया। लगातार पुलिसकर्मियों पर हो रही करवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है।

ढाबा संचालक से अनुचित मांग और अगवा कर युवती से छेड़खानी में कसया थाने दो सिपाहियों उमाशंकर यादव और महेंद्र यादव जेल जाने के बाद एसपी ने दागी पुलिस कर्मियों की सूची बनाने का निर्देश दिया। सूची के आधार पर बृहस्पतिवार की रात एसपी ने चुनाव सेल के प्रभारी मनोज पंत, हनुमानगंज थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार यादव, पडरौना कोतवाली में तैनात अजय कुमार सिंह, पटहेरवा थाने पर तैनात राहुल कुमार राय, तरयासुजान थाने पर तैनात नागेंद्र गौड को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार द्विवेदी, रमाशंकर यादव, जयराम यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, जालंधर चौहान, अरुण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खा, रामभोज साहनी, सोनू भारती, धर्मचंद्र राय, लछ्मण यादव, सचिन कुमार यादव, आशुतोष कुमार विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव, संदीप शर्मा को भी लाइन हाजिर किया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों पर पहले कोई न कोई कार्रवाई हुई है। सभी की तैनाती थानों पर थी। चुनाव सेल प्रभारी रहे मनोज पंत पर नोएडा में लूट की प्राथमिकी दर्ज है। कोर्ट में उसका ट्रायल में चल रहा है। इसके अलावा कार्रवाई की जद में आए अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन




-दागी पुलिसकर्मियों को पब्लिक प्लेस पर तैनाती नहीं की जाएगी। इनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों पर पूर्व में कार्रवाई हुई है। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें