फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 251 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में चल रही हैं। प्रथम पाली में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटर की उर्दू और द्वितीय पाली में इंटर की तर्कशास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत कुल 3,366 परीक्षार्थियों में 3,116 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 251 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा में 204 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 197 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में हुई इंटर की उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 121 परीक्षार्थियों में से 119 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर की तर्कशास्त्र में पंजीकृत 30 परीक्षार्थियों में 29 शामिल हुए, जबकि दो ने परीक्षा नहीं दी। वहीं इंटर की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 40 में से 39 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर शिक्षाशास्त्र विषय में पंजीकृत 2,971 परीक्षार्थियों में से 2,732 परीक्षा में शामिल हुए। 239 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। केंद्रों का जिला प्रशासन की तरफ से गठित सचल टीमें, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें