पडरौना। परिवहन विभाग ने एआरटीओ कार्यालय और कसया में विशेष फिटनेस कैंप का आयोजन किया। इसमें आए पूर्व में चिन्हित कुल 215 अनफिटनेस वाहनों में से जांच के दौरान 224 वाहन मानक की कसौटी पर खरे मिले, जबकि 24 वाहन फिटनेस का मानक पूरा नहीं कर सके। उन्हें विभाग की तरफ से 15 दिन का मौका दिया है।
संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट एवं शासन की तरफ से जारी मानक के अनरूप समस्त स्कूली वाहनों में कैमरा, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, चालक का व्यवसायिक लाइसेंस के साथ चालक परिचलाक का पुलिस की तरफ से चरित्र सत्यापन और स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य का मोबाइल नम्बर, हेल्प लाइन नंबर अंकित करावा अनिवार्य है। इन नियमों के तहत विभाग की तरफ से हुई सर्वे में 215 स्कूल वाहन चिन्हित किए गए थे। शुक्रवार को परिवहन कार्ययाल और कसया के लीलावती देवी स्टेडियम में आयोजित विशेष फिटनेस कैंप में शामिल होकर फिटनेस प्रमाण लेने के निर्देश दिए गए थे।