फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक को भी मिली धमकी, विधायक ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक को व्हाट्सएप पर भेजा गया है मैसेज
विज्ञापन

- रकम नहीं देने पर किसी रिश्तेदार की हत्या की दी गई है धमकी
- सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद विधायक निवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
- विधायक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया।
कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर विधायक ने भी बुधवार को हजरतगंज थाने पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर सौंप दी है।
कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के मोबाइल पर मंगलवार की शाम पांच बजे एक नंबर से फोन आया था। विधायक ने फोन रिसीव नहीं किया तो बाद में व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। इसमें लिखा है कि क्राइम ब्रांच डरा हुआ है, वह मदद नहीं करेगा। मुझे लगता है कि परिवार के एक सदस्य की हत्या के बाद आप पैसों की व्यवस्था करेंगे जो मैंने आपको बताया है। अपने जीवन के आखिरी दिनों का आनंद लें। देसाई ने भी मेरी मांग को गंभीरता से नहीं लिया और नतीजतन वह मारा गया और उसके यरिवार ने मुझे दो बार भुगतान किया है।
विज्ञापन

इस व्हाट्सएप संदेश के बाद विधायक का परिवार सहमा हुआ है। बुधवार को विधायक ने अपने कुछ करीबी लोगों को इसकी जानकारी दी तथा मैसेज का स्क्रीन शॉट भी भेजा। इसके कुछ देर बाद ही मामला सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। कुशीनगर मंदिर गेट के सामने स्थित विधायक के आवास पर पहुंचकर लोग मामले की जानकारी लेने लगे। उधर विधायक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
इस संबंध में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दूरभाष पर बताया कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। धमकी भरे इस व्हाट्सएप मैसेज की जानकारी क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को दी गई है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


दोपहर बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
कुशीनगर नगर पालिका के बुद्ध नगरी वार्ड स्थित विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर बुधवार की दोपहर बाद एक एसआई और पांच सिपाहियों को तैनात किया गया। एसओ कसया वेदप्रकाश राय ने बताया कि विधायक को धमकी देने के मामले की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने के बाद उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। विधायक आवास के सामने ही कुशीनगर पुलिस चौकी भी है। चौकी इंचार्ज को भी आवास की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस के जवान आवास पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें