फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदही रेल हादसा: गेट मित्र की जगह दूसरा व्यक्ति कर रहा था ड्यूटी

विज्ञापन
train
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना/दुदही (कुशीनगर)। बीते 26 अप्रैल की सुबह दुदही के बहपुरवा रेलवे ढाले पर हुए हादसे की जांच के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तीन खंड शिक्षाधिकारियों की टीम शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंची। जांच टीम ने आस पास के लोगों का बयान दर्ज किया। लोगों ने बताया कि गेट मित्र उस दिन यहां ड्यूटी पर नहीं था, उसकी जगह दूसरा व्यक्ति ड्यूटी पर था। इसके अलावा स्कूल वाहन चालक कान में ईयरफोन लगाए था और गाड़ी तेजी से ढाले को पार कराने का प्रयास कर रहा था।
बहपुरवा रेल हादसे में डिवाइन मिशन स्कूल में पढ़ने वाले 13 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि चार बच्चे व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए थे। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी पडरौना सत्यप्रकाश कुशवाहा, खंड शिक्षाधिकारी विशुनपुरा एसएन प्रजापति और खंड शिक्षाधिकारी तमकुही रामसुयश वर्मा को जांच अधिकारी नामित करते हुए दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी। शुक्रवार को तीनों बीईओ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

बहपुरवा ढाले पर पहुंची इस टीम ने रेल लाइन व सड़क का निरीक्षण करने के बाद नजदीक के घरों के लोगों से घटना की जानकरी ली। वहां मौजूद लोगों ने जांच टीम को बताया कि यहां तैनात गेट मित्र ने अपनी जगह पर उसी दिन उमेश नाम के एक युवक को ड्यूटी पर लगाया था। हादसे के बाद उमेश ने लोगों को बताया था कि गेट मित्र किसी जरूरी कार्य से तहसील मुख्यालय तमकुहीराज गए थे। हादसे की सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम ही जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रभारी बीएसए शिव कुमार मौर्या को सौंप दी। जांच के दौरान एबीआरसी विद्या सिंह, एबीआरसी राजेश प्रसाद, सुनील दुबे, राकेश प्रताप सिंह, अरुणेंद्र राय, रामनरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें