फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरा खुर्द मुसहर बस्ती में दु्रवारियां झेल रहे लोग

विज्ञापन
road - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के पिपरा खुर्द मुसहर बस्ती में समस्याओं का अंबार है। यहां सफाई की लचर व्यवस्था है। पानी, शौचालय, बिजली जैसी सुविधाएं भी नहीं है। यहां तक कि संपर्क मार्ग भी नहीं है। खास कर गांव के बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पिपरा खुर्द की मुसहर बस्ती में 30 परिवार निवास करता है। करीब यहां 200 की आबादी है। सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालय जैसी सुविधाएं भी यहां के लोगों के लिए बेमानी है। यहां मात्र एक इंडिया मार्क हैंडपंप लगा है। अधिकांश लोगों देसी हैंड पंप का दूषित पानी पीने को विवश है। बस्ती की रहने वाली छात्रा वंदना, सोनम,निशा,प्रीती ने बताया कि यहां रास्ता तक नहीं है। पगडंडी के सहारे यहां के लोग आते- जाते है। रास्ते में जहरीरे सर्प का भी खतरा बना रहता है। गांव के मुंशी, पूर्णमासी, रामकिशुन प्रसाद, अंगद प्रसाद ,ओमप्रकाश,गोविंद, कृष्णा नंनद, नंदलाल, कन्हैया, मुन्ना, बसंती देवी, व्यास बताते है गांव में तमाम योजनाओ का लाभ पाने से लोग वंचित है। यहां की दुर्दशा पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली हैं। प्राथमिकता के आधार पर उस टोले तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। जो भी सरकारी योजनाएं है पात्रो को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें