फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बदल लें मानसिकता, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर) । कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम लोगों के विश्वास के चलते ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए अफसर आम जनता की समस्या के लिए मिलने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न करें। कुछ अफसर सुधर गए हैं लेकिन कुछ अभी भी 15 वर्षों की पुरानी मानसिकता से ग्रसित हैं। वे भी सुधर जाएं अन्यथा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एंटी भू माफिया कार्यक्रम सरकारी जमीन से दबंगों को बेदखल करने के लिए है। ऐसी जमीन पर काबिज किसी गरीब की झोपड़ी उजाड़ने से पहले, उसके बसाने का इंतजाम भी जरूर होना चाहिए।
ये बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने तमकुहीराज के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित 45 परियोजनाओं के शिलान्यास व तीन परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। अपने 15 मिनट के संबोधन में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को ही विशेष तवज्जो देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है जबकि सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारें खुद का साथ-खुद का विकास के नियम पर चल रही थीं। पिछली सरकारों में कुछ खास क्षेत्रों में ही विकास कार्य होते थे जबकि भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी जनपदों को विकास के समान अवसर मिले हैं। कुशीनगर को बौद्ध सर्किट से जोड़कर विकास की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कलराज मिश्र, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लल्लन मिश्र और क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेपी शाही और संचालन दिवाकर मणि ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सलेमपुर के सांसद रविंद्र सिंह कुशवाहा, देवरिया सदर के विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक कमलेश शुक्ल, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, तमकुही के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, वर्तमान प्रमुख वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, भाजपा जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, राधेश्याम पांडेय, रमेश चंद्र सिंह, बैजनाथ मद्धेशिया, सांसद देवरिया के प्रतिनिधि विजय दूबे, शशिकांत मिश्रा, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें