फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पशु बीमार, पशुपालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
200 पशु बीमार, पशुपालक परेशान
विज्ञापन

सर्रा रोग से पीड़ित बताए जा रहे हैं पशु
पशुपालकों ने टीका लगवाने की मांग की
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र में पशुओं में बीमारी फैलती जा रही है। करीब 200 की संख्या में पशु सर्रा रोग से ग्रस्त बताए जा रहे हैं। इनके अलावा दस से अधिक गाय, भैंस और बकरियों की मौत हो चुकी है। पशुपालक अपने पशुओं की बीमारी से परेशान हैं।
मौसम बदलने के साथ ही क्षेत्र में पशु बीमार पड़ने लगे हैं। अब तक क्षेत्र में करीब 200 पशु पिछले तीन दिनों में बीमार पड़ चुके हैं। इनमें दो गाय, एक भैंस और बकरियों को मिलाकर दस से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। मीरबिहार गांव में शनिवार को दो गायों की बीमारी से मौत हो गई। सोमवार सुबह परसौनी खुर्द गांव के रहीम की दुधारू भैंस बीमारी से मर गई। रहीम ने बताया कि उनकी भैंस चार दिन से बीमार थी। निजी पशु चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने बताया कि भैंस को सर्रा रोग हो गया है। क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग, कटहरीबाग, बिहार खुर्द, मीरबिहार, टोला दीपराय, मंगुरीपट्टी आदि गांवों में करीब 200 पशुओं के बीमार होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मौलादीन, सुपरवाइजर मियां, राज मोहम्मद, मोहन, वशिष्ठ, हारुन मियां, उमेश कुमार आदि पशुपालकों ने पशुपालन विभाग से बीमार पशुओं का समुचित इलाज कराने और उन्हें टीका लगवाने की मांग की है। समउर बाजार स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सक दिनेश मौर्या ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से पशु बीमार पड़ रहे हैं। पशुपालकों को सलाह है कि मवेशियों को धूप से कुछ दिन बचाएं। टीका मिलते ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें