फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव नादह में जमीन के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने 20 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की है। यहां के पारसनाथ ने तहरीर दी कि उसके पिता के नाम करीब 0.174 हेक्टेयर भूमि थी। इसकी देखरेख वह परिवार के साथ कर रहा था। आरोप है कि 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिला से भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह झगड़ा शांत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जमीन के सीमांकन को लेकर पहले से मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके विपक्षी पक्ष जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-

इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

रामायन, नरसिंह, विद्यावती, भागीरथी, कन्हैया, विपिन, बारहन, वकील, सुधा, शिवपूजन, सनहू, सपना, अनीता, हरि, पूनम, सरिता, प्रेमशिला, विमला, श्याम चौहान, अजीत पर मारपीट डरना धमकाना, आग लगाना, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें