फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने डिप्टी सीएम का पुतला जला किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर शनिवार को यूएनपीजी कॉलेज के छात्रों ने डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्र की अगुवाई में यूएनपीजी कॉलेज के छात्र व पूर्व पदाधिकारी महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सभी नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पर डिप्टी सीएम का पुतला जलाया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। परंतु जब सरकार बन गई तो वही नेता छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी ने आरोप लगाया कि यह सरकार लाठी और गोली के दम पर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव ने कहा कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया तो, छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर राहुल शाह, सुनील दीक्षित, मोहम्मद आजम, नवनीत तिवारी, रमन शाह, प्रिंस तिवारी, राजन सोनी, हैप्पी शुक्ल, जयराम मिश्र, सुनील यादव, इरशाद, एजाज आलम, रामलखन यादव, प्रेमचंद्र, अभिषेक शर्मा, दिलीप, अमित, दीपक, मनीष, गुफरान, प्रिंस, चंदन प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें