फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। गंडक नदी का कटान रोकने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए तमकुहीराज के विधायक और सेवरही के ब्लॉक प्रमुख ने शुक्रवार की शाम अहिरौलीदान के पास धरना शुरू कर दिया। दोनों नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कटान रोकने के कार्य में तेजी नहीं आएगी, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू व सेवरही के ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर उदय नरायन गुप्ता कई कार्यकर्ताओं के साथ एपी तटबंध के किनारे हो रहे कटान को देखने गए। बचाव कार्य ठीक तरह से नहीं होने से नाराज दोनों नेता धरने पर बैठ गए। अहिरौलीदान गांव के पास धरने पर बैठे विधायक व ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि बाढ़ खंड डिवीजन के अफसरों ने बचाव कार्य के नाम पर महज खानापूर्ति की है। कटान रोकने के लिए मिट्टी बोरी में भरकर डाली जा रही है, जबकि नदी बांध की तरफ बढ़ रही है। इन लोगों का कहना है कि जब तक कटान रोकने को लेकर बोल्डर के इस्तेमाल के साथ कार्य में तेजी नहीं लाई जाती, धरना चलता रहेगा। इस दौरान नवल किशोर सिंह, उमेश सिंह, शर्मा यादव, मोहम्मद इद्रीस, ओमप्रकाश सिंह, गौतम सिंह, बढ़निया देवी, फुलझरिया, दूधनाथ सिंह, रेनू, बचिया, राजपति, हरीलाल सिंह, जगेश्वरी समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें