खड्डा कस्बे के लोहिया नगर में तेज आंधी से गिरा विद्युत पोल।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
आंधी-पानी से 18 घंटे गुल रही बिजली
खड्डा(कुशीनगर)। रविवार देर रात आई आंधी व ओला पड़ने से तमाम जगह पेड़ों की डालियां टूट गईं। बिजली के तार व पोल गिर गए हैं। इसके चलते क्षेत्र के कुछ हिस्से में 18 घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है।
रविवार देर रात खड्डा क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने, हल्की बारिश व कुछ जगह आंशिक रूप से ओले पड़े। क्षेत्र के गंडक नदी पार, मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, मदनपुर सुकरौली, भेड़िहारी, भैसहां, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, पकड़ी बृजलाल सहित तुर्कहां, सोहरौना सहित खड्डा कस्बा भी प्रभावित हुआ। कस्बा के लोहिया नगर मोहल्ले में सप्लाई होने वाले विद्युत तार टूट गए, पोल टूटकर गिर गए, सप्लाई ठप हो गई। इसके अलावा हनुमानगंज, भैसहां सहित 18 गांवों में बिजली आपूर्ति सोमवार शाम पांच बजे से ठप है। गेहूं की खड़ी फसल ढह गई है।