फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पाइंट रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने का विरोध
कसया। गुरुवार को बुद्ध पीजी कॉलेज में विभागवार 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने के विरोध में महाविद्यालय के अनुसूचित जाति, जन जाति तथा पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं डॉ. उर्मिला यादव ने कहा कि नए रोस्टर प्रणाली से इस वर्ग को काफी नुकसान होगा। संविधान के 16 (4) के तहत पिछड़े वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर आरक्षण पूरा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सब्बरवाल कमेटी के निर्णय के आधार पर बनी काले कमेटी को मानते हुए 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू की जाए। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा में 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू हो जाने से दलित व पिछड़े वर्ग के छात्रों का उच्च शिक्षा में प्रोफेसर बनना असंभव हो गया है। वक्ताओं ने 200 प्वाइंट रोस्टर के आरक्षण को पूर्ववत लागू करने की मांग की। नगालैंड विश्वविद्यालय के प्रो. अमरेंद्र यादव, डॉ. किरण जायसवाल, डॉ. वीना कुमारी, डॉ. इंद्रासन प्रसाद आदि ने धरना को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. करुणानिधि, शिवनारायण खरवार, अशोक कुमार, प्रफुल्ल चंद्र, शौकत अंसारी, अखिलेश कुमार, नितेश आनंद, शशि कुमार, राजकिशोर, विवेक कुमार, शेखर शर्मा, अमित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें