महराजगंज व कप्तानगंज की टीम सेमीफाइनल में
कप्तानगंज। कनोडिया इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें महराजगंज ने कानुपर को 1-0 से पराजित किया, तो वहीं दूसरे मैच में कप्तानगंज की टीम ने फाजिलनगर को 1-0 से हराया।
खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला क्वार्टर फाइनल मैच डीएफए महराजगंज और फुटबॉल एसोसिएशन कानपुर के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों ही टीमों के शानदार प्रदर्शन से स्कोर 0-0 पर रहा। मध्यांतर के बाद महराजगंज के आशीष थापा ने शानदार गोल मारकर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के अंतिम समय में कानपुर के खिलाड़ियों ने भी गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और महराजगंज क्वार्टर फाइनल मैच में 1-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच नेशनल र्स्पोटिंग क्लब कप्तानगंज व टाउन क्लब फाजिलनगर के बीच खेला गया। इसमें शुुरूआत से ही कप्तानगंज के खिलाड़ी फाजिलनगर पर दबाव बनाए रखे। खेल के दूसरे हॉफ में कप्तानगंज के खिलाड़ी हैदर ने एक गोल मारकर टीम को जीत दिला दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह, मोहम्मद नसीम, अभय शर्मा, दारा अग्रहरि, मुरारी सिंह, आरएस प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, जयराज सिंह, इमदाद हुसैन, शालू जायसवाल, हरिओम मिश्रा, बैजनाथ गुप्ता, रमेश मोदनवाल, सरफराज अहमद, सुधांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।