फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से जला है ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जले ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने का प्रदेश सरकार का निर्देश है, लेकिन जरार पूर्वी टोला के 63 केवीए के ट्रांसफार्मर जलने के दो माह बाद भी नहीं बदला गया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस ट्रांसफार्मर को दो दिन के अंदर नहीं बदला गया तो पडरौना - जटहां मार्ग को जाम करेंगे।
विज्ञापन

जरार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जरार पूर्वी टोला का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दो महीने पहले जल गया था। गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई को ट्रांसफार्मर जलने की मौखिक व लिखित सूचना दी, लेकिन बिजली विभाग से कोई अधिकारी-कर्मचारी गांव में देखने नहीं आया। बिजली न रहने से गांव के उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता रविंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि प्रदेश सरकार के आदेश का बिजली विभाग के अधिकारी - कर्मचारी अवहेलना कर रहे हैं। वहीं ईश्वरदेव कुशवाहा, नंदकिशोर गुप्ता, पूर्व प्रधान बब्बन यादव, तुलसी यादव, हीरालाल कुशवाहा, पूर्व प्रधान पप्पू कुशवाहा, शमशुद्दीन अंसारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पन्नेलाल सहित कई लोगों ने रविवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीओ देवेश कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें