फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी ने धरना दिया, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना - प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें डॉ. अयूब पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए वापस करने की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए करते हुए जिलाध्यक्ष मतिमुल्लाह अंसारी ने कहा डॉ. अयूब सर्जन के साथ ही पूर्व विधायक हैं। उन पर दर्ज मुकदमा राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रसित होकर दर्ज कराया गया है। पार्टी नेता किशोर यादव ने कहा कि डॉक्टर अयूब बेहतर चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। जिस व्यक्ति ने अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया हो, उस पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है।
विज्ञापन

इस मौके पर नय्यर जमाल, निजाम, मजीद अंसारी, अनवर अली, सैयद अली अंसारी, अनवर अली, डॉ. तैयब अली, तैयब अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें