फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटरों की जांच के लिए 17 अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम सेंटरों की जांच के लिए 17 अधिकारी नामित
विज्ञापन

खड्डा। पीएचसी खड्डा के सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य एवं विकास विभाग की संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच के लिए 17 नोडल अधिकारी नामित किए गए, जो फीडबैक तैयार करेंगे और रिपोर्ट गूगल शीट पर सीधे डीएम को देंगे।
बैठक में चर्चा हुई कि क्षेत्र में 29 एएनएम सेंटर संचालित हैं। वहां बुधवार व शनिवार को टीकाकरण किया जाता है। इन सेंटरों से लोगों को सुविधा मिल रही है कि नहीं, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं का लाभ जनता को मिलता है कि नहीं। तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी समय से उपस्थित रहते हैं कि नहीं, लोगों के प्रति उनका व्यवहार कैसा है, सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी उपकरण, दवा का रखरखाव सही है कि नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच के लिए यह 17 नोडल अधिकारी नामित किए गए। इस दौरान एसडीएम उपमा पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, बीडीओ राजीव मोहन तिवारी, एएनएम सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 17 लोग नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो क्षेत्र के एएनएम सेंटरों की औचक जांच कर व्यवस्था की रिपोर्ट तैयार करेंगे। उनकी रिपोर्ट डीएम के पास जाएगी। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना सुनिश्चित होगा तथा लापरवाह कर्मचारी दंडित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें