फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसा उर्फ सिरसिया के लोगों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के परसा उर्फ सिरसिया गांव के लोगों ने सोमवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कोटेदार पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में इस गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार हर महीने राशन वितरण में गड़बड़ी करता है। गरीबों के हिस्से का राशन बाजार में बेच दिया जाता है। कार्डधारकों को यूनिट के अनुसार राशन वितरण की बात कही जाती है, लेकिन उन्हें मानक से कम राशन दिया जाता है। इन लोगों ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अकबर अली, सोना देवी, श्रीराम निषाद, तूफानी निषाद, नगीना पाल, हरिशंकर, जवाहिर, भुक्खल, हरिनंदन, कमलावती देवी, रोजदीन, सहदेव, अमरीका प्रसाद, कबूतरी देवी, कमल यादव, इसरायल, अलहम अली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें