फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से 150 टिन रिफाइंड तेल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से 150 टिन रिफाइंड तेल चोरी
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के डूमरभार गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से 150 टिन रिफाइंड तेल चोरी हो गया। ट्रक मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पचरुखिया गांव के पकड़ी टोला निवासी भीम यादव ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ट्रक पर रिफाइंड लोड कर नेपाल से हरियाणा के अंबाला जा रहा था। बुधवार शाम रास्ते में ट्रक का एक पहिया फट गया तो दूसरे साथी से स्टेपनी लेकर ट्रक को पटहेरवा थानाक्षेत्र के डूमरभार गांव के पास एनएच-28 स्थित पेट्रोल पंप तक लाया। वहां घर के दो लोगों को छोड़कर पहिया की व्यवस्था के लिए घर चले गए। वहां मौजूद दोनों लोग ट्रक में सो गए। देर रात किसी ने ट्रकपर चढ़कर उसमें रखा करीब 150 टिन रिफाइंड तेल चुरा लिया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक से रिफाइंड तेल की चोरी होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें