फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: नाला किनारे झाड़ी से आ रही थी तेज बदबू, मौके पर देखा तो इस हाल में पड़ा था शव

Fri, 30 Jul 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

चंद्रिका प्रसाद (60) निवासी भैरवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर 13 जुलाई को अपनी बेटी के घर डोमरा गए थे। उसी दिन शाम को अपने बेटे के ससुराल माधोनगर गए। कुछ देर बाद वहां से साइकिल से घर लौटने के लिए निकले। इसी बीच वह कहीं लापता हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल के पास टेमर नाला के किनारे झाड़ी में एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


चंद्रिका प्रसाद (60) निवासी भैरवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर 13 जुलाई को अपनी बेटी के घर डोमरा गए थे। उसी दिन शाम को अपने बेटे के ससुराल माधोनगर गए। कुछ देर बाद वहां से साइकिल से घर लौटने के लिए निकले। इसी बीच वह कहीं लापता हो गए। जब घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

14 जुलाई को वृद्ध के परिजन के तहरीर पर पनियरा पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब नटवा जंगल में एक शख्स दातुन तोड़ने के लिए गया था कि इसी बीच झाड़ी में तेज बदबू व दुर्गंध आ रही थी। जिस पर शख्स की नजर झाड़ी में पड़े शव पर गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में एक साइकिल व दो हजार रुपया व एक घड़ी पुलिस ने बरामद किया। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि परिजन मौके पर पहुंच कर शव के पास से बरामद सामान के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें