दीक्षांत समारोह में 150 रिक्रूट आरक्षियों ने लिया हिस्सा
पडरौना। रिजर्व पुलिस लाइंस में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसपी धवल जायसवाल और डीएम एस. राजलिंगम ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसी बीच रिक्रूटों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
मंगलवार को एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइंस में आरटीसी की परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया गया। एसपी ने 150 रिक्रूट आरक्षियों को बदलते सामाजिक परिदृश्य के अनुसार और नवीन तकनीक के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कहा कि जिले में नागरिक पुलिस एवं पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती-2021 में चयनित हुए आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। इस मौके पर पुलिस महकमे में कई लोग मौजूद रहे।