फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व्यवसायी के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब व्यवसायी के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन

अहिरौली बाजार/पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार में रविवार की रात शराब व्यवसायी की हत्या में शामिल आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा चौराहे पर महराजगंज जनपद के कोतवाली सदर नेदुआ बाजार निवासी जानकी देवी के नाम से देसी शराब की दुकान है। उसी दुकान पर जानकी देवी के बेटे व्यास मुनि यादव (40) काम देखते थे। महराजगंज कोतवाली के सरडीहा निवासी सुनील मुनीम का काम देखते हैं। दोनों रात में भोजन करके दुकान के पास ही सो जाते थे। रविवार की रात व्यासमुनि यादव शराब की दुकान बंद करके सामने रखे तख्त पर भोजन करने लगे।
विज्ञापन

मुनीम भी वहीं पर मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। कुछ देर तक उन लोगों ने व्यासमुनि से बातचीत की। फिर अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से डरकर सुनील कुछ दूरी पर झाड़ियों में जाकर छिप गए। घायल व्यासमुनि के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचते, उसके पहले हमलावर परतावल की ओर भाग गए। पुलिस उन बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें