फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या से जूझ रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की किल्लत से जूझ रही 15 हजार की आबादी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। जनपद मुख्यालय सहित पडरौना शहर के छावनी मोहल्ला और इसके आसपास के कई गांवों के उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हें रवींद्रनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन इस बरसात में उपभोक्ताओं को आए दिन हाई वोल्टेज तो कभी लो- वोल्टेज, फाल्ट और मनमानी बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। व्यवसायी भी परेशान हैं। इस वजह से इन सबकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
इस विद्युत उपकेंद्र से पडरौना नगर के छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवई नगर, गायत्री नगर, सोहरौना, जिला मुख्यालय रवींद्रनगर, बेलवां मिश्र, दमवतिया, भिस्वा सरकारी, मिल्ली रसूलपुर, बेलही शुक्ल, जानकीनगर समेत कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र के अंतर्गत करीब 15 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता आए दिन लो-वोल्टेज, कभी हाई वोल्टेज तो कभी फाल्ट या मनमानी बिजली कटौती से परेशान रहते हैं। कुछ दिन पहले हाई वोल्टेज आने से छावनी में कई लोगों के विद्युत उपकरण जल गए थे।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में बिजली कटौती समेत अन्य समस्याएं और बढ़ जा रही हैं। तेज हवा चलने और बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है। संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत बार-बार करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है जिससे लोगों में नाराजगी है। इस उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर बिजली समस्या से संबंधित शिकायत करने पर या तो फोन नहीं लगता है या फिर बात हो भी जाए तो समस्या का निदान नहीं होता।
बोले, एक्सईएन
विद्युत वितरण खंड पडरौना के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उपकेंद्र का सीयूजी नंबर व्यस्त होगा, इसलिए बात नहीं होती होगी। छावनी में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है इसलिए अभी समस्या आ रही है। अन्य समस्याएं इतनी नहीं हैं। फिर भी पता करके इनका समाधान करा दिया जाएगा।
बिजली कटौती से परेशान हैं उपभोक्ता
पडरौना शहर के छावनी पूर्वी निवासी यूएनपीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कौशल शुक्ल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को लॉकडाउन है। सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं आई है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से घर में रहने वाले लोग परेशान हैं।
छावनी के ही निवासी तसौवर खान ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद दोबारा कब लौटेगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। जब बिजली आती भी है तो लो-वोल्टेज होने से पंखे नहीं चल पाते हैं। इससे उमस भी गर्मी में लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

दमवतिया के निवासी अभिषेक तिवारी ने कहा कि आम दिनों में लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या तो बनी ही रहती है। बरसात के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है।
दमवतिया के निवासी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। फिर भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें