फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हाटा कस्बे में कई बार चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे पटरियों में हुए अतिक्रमण को नहीं हटाने पर सोमवार को नगर पालिका परिषद प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया।
विज्ञापन

ईओ शैैलेंद्र कुमार गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुए इस अभियान में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़क की पटरियों में रखे गए तख्त, स्लैब आदि को उठाकर अपनी गाड़ियों में लादना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग स्वयं अपने सामानों को हटाने लगे। यह अभियान रजिस्ट्री चौराहे से बस स्टेशन रोड और हाइवे के सर्विस लेन से होते हुए कप्तानगंज चौराहे तक चला। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान अफरातफरी मची रही। ईओ ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। जिससे विवश होकर पालिका प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें