फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना हम सबका दायित्व है। सबको पौधरोपण करना चाहिए। वायु में फैले हानिकारक तत्वों से मनुष्य को बचाने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर बुद्ध सेवा संस्थान की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सचिव बलराम यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद प्रियदर्शी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व संस्थान के पदाधिकारियों ने पिपरा तिवारी बौद्धनाथ परिसर में पौधरोपण किया।
इस मौके पर प्रियरंजन मद्धेसिाया, सत्यप्रकाश तिवारी, इमलेश कुशवाहा, राजा पांडेय, मनोज गिरी, दुर्गेश प्रियदर्शी, अतुल मिश्र, गोल्डेन शुक्ल, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें