फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 148 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Thu, 30 Jul 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर में सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देते विधायक पीएन पाठक सहित अन्य अतिथि। संवाद
विज्ञापन
कसया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को नगर के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के निजी मैरिज हॉल में 148 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। 136 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से कराया गया। 12 मुस्लिम जोड़ों काे मौलवी ने निकाह पढ़वाया।
विज्ञापन

समारोह में विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला और भाजपा मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विधायक पीएन पाठक ने कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य का विषय होता है और कन्यादान का अवसर बड़े पुण्य से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विवाह परंपरा संस्कारों पर आधारित है, जो पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है और सरकार कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी निभाकर उनके जीवन में खुशियां ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें